logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

मलकापुर में बोगस डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़


मलकापूर/बुलढाणा- मलकापुर में बोगस सर्टिफिकेट बनाकर बेचने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है.मलकापुर नायब तहसीलदार की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है,यह तीनों आरोपी डोमिसाइल की बोगस सर्टिफिकेट बनाने का काम करते थे.खास है कि जो तीन आरोपी गिरफ्तार हुए है उनमे से एक वकील है.ई सेवा केंद्र के माध्यम से आरोपी बोगस डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाते थे.आरोपियों द्वारा तैयार किये जाने वाले सर्टिफिकेट को लेकर शहर भर में चर्चा थी.नायब तहसीलदार बालासाहेब दराडे ने इस मामले की खुद छानबीन करने के बाद 6 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.इस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जाँच के बाद  आझम खान अयुब खान,ई- सेवा केंद्र चलाने वाले  एड. मो. वसीम मो. मुश्ताक और  सैयद नूरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने के बाद अदालत में पेश किया गया.अदालत ने आरोपियों को 17 मई तक पुलिस कस्टड़ी में भेज दिया है.