logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕

माता-पिता की डांट से बचने 10 वर्षीय बालक ने रची अपहरण की साजिश


चंद्रपुर: गलती होने के बाद बच्चे माता-पिता की डांट से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं। लेकिन शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक दस वर्षीय बच्चे ने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। यह खबर सामने आने के बाद सभी माता-पिता के साथ पुलिस भी सकते में आ गई। 

दरअसल, बच्चा स्कूल से अपने घर काफी देर से पहुंचा था। माता-पिता ने उससे स्कूल से देर से आने का कारण पूछा। इसके बाद एक मालवाहक चालक ने बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे से यह बात सुनते ही अभिभावक उसे लेकर पड़ोली थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। बच्चे के अपहरण की खबर मिलते पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। 

बच्चे के कहे अनुसार पुलिस ने मैटाडोर का नंबर और ड्राइवर का हाईवे चेक किया. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी जांच टीम का कोई सुराग नहीं लगा। अंतत: कुछ घंटों बाद जब पुलिस ने सूचना को विश्वास में लिया तो असली कहानी सामने आई। 

बच्चे ने बताया कि, स्कूल से छुट्टी मारने की खबर लग गई तो वह उसे डांटेंगी। इससे डर कर अपनी अपहरण की झूठी खबर बनाई। जांच में पता चला कि लड़के ने टीवी पर क्राइम शो देखकर अपहरण की अपनी कहानी खुद गढ़ी थी।

बच्चों क्या देख रहा इसपर रखे ध्यान 

पड़ोली पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार ने अभिभावकों से निवेदन करते हुए कहा, "हमारा बच्चा दिनभर टीवी पर क्या देख रहा है। क्या कर रहा है वह क्या देख रहा है, कौनसी मूवी देख रहा है इस पर नजर रखनी चाहिए।"