logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री तो फडणवीस ही है शिंदे तो बस नाम के है- संजय राऊत


नागपुर- राज्यसभा सांसद संजय राउत दो दिवसीय नागपुर दौरे पर है.अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राऊत नागपुर में भी जमकर बोल रहे है.उनके निशाने पर भाजपा,राज्यपाल,केंद्र सरकार और शिवसेना के बाग़ी दल के नेता एकनाथ शिंदे सब है.राऊत ने कहा की राज्य में मुख्यमंत्री तो बस नाम के है असली सीएम तो देवेंद्र फडणवीस ही है कभी वह सीएम का माइक छीन लेते है कभी भाषण के दौरान चिट्ठी भेजते है और कभी शर्ट खींच लेते है.राऊत ने फिर दोहराया की यह सरकार असंवैधानिक है.पिछली सरकार के दौरान लिए गए पांच निर्णयों को बदला गया है.इसमें औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर,उस्मानाबाद की जगह सदाशिव नगर और नई मुंबई एयरपोर्ट को दी बा पाटील नाम दिए जाने के निर्णय शामिल है.राऊत ने इस पर कहां की यह सरकार,पूर्व की ठाकरे सरकार द्वारा हिंदुत्व की भावना से लिए गए निर्णयों को बदले जाने का काम हिंदुत्व विरोधी है.मूल रूप से यह सरकार ही असंवैधानिक है ऐसे में उसका निर्णय भी ऐसा है.मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ नहीं है जो कुछ हो रहा है फडणवीस कर रहे है.हमारा यह सवाल है की औरंगजेब या उस्मान इन लोगो का क्या लगता है? यह निर्णय लोकभावना को ध्यान में रख कर लिए गए थे.इसके लिए खुद भाजपा के लोग आंदोलन करते थे.

मैं शिवसेना का मालिक नहीं जो इसे ख़त्म करूँगा और ना ही गद्दार 
कल मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राऊत का नाम न लेते हुए कहां था कि वो शिवसेना को ख़त्म करने के लिए निकले है.इस आरोप के जवाब में राऊत ने कहां कि " मई शिवसेना का मालिक नहीं हूँ शिवसैनिक हूँ,बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक,लाखों शिवसैनिक साथ है अगर कोई इसका नया मतलब निकाले तो उन्हें बधाई लेकिन मैं ढोंगी या गद्दार नहीं हूँ.एक दिन राज्य में शिवसेना की सरकार बनेगी।शिवसेना को ख़त्म करने के लिए भाजपा जो प्रयास कर रही है आप उसका साथ दे रहे है तो आप को लाखों बधाई !

अब संसद में मुँह में पट्टी बांधकर जाना पड़ेगा,यह आपातकाल है जिससे हम लड़ रहे है 
सांसद में असंसदीय शब्दों को लेकर तैयार की गई सूचि पर राऊत ने बोला कि संसद में अब हम कुछ नहीं कर पायेंगे,हमारे हांथ पैर बांध दिए गए है.मुँह पर पट्टी लगाकर जाना पड़ेगा।देश की स्थिति भयंकर है यह नया आपातकाल है जिससे हम लड़ रहे है.राऊत के मुताबिक देश में कोई भी शब्द असंसदीय नहीं है.देश की सबसे बड़ी ताकत विनम्रता है.