logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मौदा के माथनी पुल पर भीषण दुर्घटना; एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


नागपुर: मौदा तहसील के माथनी नदी पर बने पुल पर भीषण दुर्घटना हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान भारती राजू तिजारे (35) मौदा निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में राजू तिजारे (40), सिद्धेश्वरी तिजारे (8), कृष्णराज तिजारे (12) हैं। जिन्हें इलाज के लिया मौदा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है कि, स्विफ्ट सामने से पूरी चिपक गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ दोपहिया क्रमांक MH40Y4938 जा रही थी। जैसे ही वह मौदा के माथनी पुल पर पहुंचे  सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MH35AG9160 ने जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी की जोरदार टक्कर के कारण महिला उछलकर नदी में गिर गई। नदी में पानी नहीं होने के कारण वह सीधे जमीन पर गिरी, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पति और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर में चार से पांच लोग सवार थे। घटना के बाद सभी गाड़ी छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही [पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक महिला की लाश को ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदा पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: