logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मौदा में बड़ी दुर्घटना, पानठेला में घुसी काली-पीली टैक्सी


नागपुर: जिले के मौदा के बस स्टैंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक काली-पीली टैक्सी पान ठेले में घुस गई। गरिमत यह रही की इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक मौदा बस स्टैंड पर अपनी गाडी को खड़ा कर सवारी देखने लगा। तभी अचानक गाड़ी चालू हुई और सामने पान ठेले में घुस गई। इस हादसे में पानठेले, टैक्सी और उसके सामने खड़ी दोबाइकों  को बड़ा नुक्सान हुआ है। 

वास्तव में क्या हुआ

मौदा से नागपुर के लिए टैक्सी चलती है। ये टैक्सी चालक बस स्टैंड से यात्रियों को उठाते हैं। फिर टैक्सी शुरू होती है। लेकिन, एक ड्राइवर ने आनन-फानन में टैक्सी की चाबी लगा दी। इसके बाद वह सवारी देखने मौदा बस स्टैंड चला गया। चाबी लगते ही टैक्सी स्टार्ट हो गई। लेकिन, ड्राइवर नहीं था। इससे टैक्सी सीधे पान ठेले में घुस गया। टैक्सी में कोई यात्री नहीं होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही एक टैक्सी की चपेट में आने से पान ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। 

पुलिस के ऊपर उठने लगे सवाल?

इस घटना के बाद से पुलिस वालो के ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस का काम ट्रैफिक को सुचारू बनाना है। लेकिन, ऐसा लगता है कि वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। टैक्सी आती हैं और कही भी खड़ी रहती है। इसी तरह अवैध यात्री वाहनों की भी कोई कमी इस क्षेत्र में नहीं है। यात्री पुलिस पर इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगते हैं। उनका कहना है पुलिस आमतौर पर इन टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है क्योंकि उनके टैक्सी मालिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।