logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल में एक और किसान ने की आत्महत्या


यवतमाल- यवतमाल में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है.किसान आत्महत्या के सबसे अधिक मामले मारेगांव तहसील से सामने आ रहे है.तहसील के चिंचाला नामक गांव में 50 वर्षीय अल्प भूधारक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. मृतक किसान पंधारी गोविंदा नैतम है जिसकी आत्महत्या से फिर एक बार जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.मृत किसान के पास दो एकड़ की खेती थी. पंधारी ने अपने इस वर्ष कपास की फसल लगाई थी जो इस वर्ष हुई अतिवृष्टि के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो गयी.किसान ने कर्ज लेकर पैसा खेती में लगाया था.फसल के बर्बाद हो जाने के बाद उसे कर्ज के न चुका पाने का भय था.इसके के चलते किसान निराशा और तनाव में था.पंधारी रोज की तरह रविवार सुबह पाने खेत में गया था.जहां उसने  मोनोसिल नामक कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक पीने के बाद वो अपने घर वापस लौटे रहा था लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी.सड़क किनारे ग्रामीणों को उसका शव दिखाई दिया।जिसके बाद शव को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी थी.मृत किसान का परिवार उसी पर आश्रित था.उसके परिवार में पत्नी बेटा और बेटी है.