logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ये कैसा समाज .......कैसे जिए मासूम जिंदगियां



नागपुर-नागपुर शहर में मासूम बालिकाओं से दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है.मंगलवार को फिर एक बार एक साढ़े चार साल की मासूम बालिका के साथ हैवानियत भरा कृत्य किये जाने का मामला सामने आया.इस मामले में मासूम बच्ची की समझदारी ने उसके गुनहगार को सलाखों के पीछे पहुंचाया।मामला नागपुर शहर के प्रतापनगर थाने के तहत आने वाले एक इलाक़े का है जहाँ बॉबी प्रमोद जंगले नाम के 24 वर्षीय आरोपी को पीड़िता की माँ की शिकायत के आधार पर गिरफ्तर किया था.पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने बच्ची को खेलने के बहाने बुलाया और उसके साथ अश्लील कृत्य किया।उसकी इस हरकत का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित बच्ची अपनी माँ के साथ कही जा रही थी रास्ते में उसे बॉबी दिखाई दिया बॉबी को देखकर मासूम ने अपनी माँ से कहाँ यह भैय्या गंदा है.बेटी का ऐसा कहना माँ को जरा चुभा उसने जब उससे बॉबी के बारे में विस्तार से पूछा तो उसने वह सब बताया जो बॉबी ने उसके साथ खेलने के बहाने से किया था.इसके बाद माँ ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया.
दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी और पीड़िता का घर पड़ोस में ही है.आरोपी जिस घर में रहता था वहाँ पहले दूसरे किरायेदार रहते थे,जहाँ रहने वाले बच्चो के साथ खेलने अक्सर पीड़िता जाया करती थी कुछ दिन पहले किरायेदार ने घर खाली कर दिया।मगर पीड़िता की वहां जाने की आदत पड़ चुकी थी इसलिए वह अक्सर उसी घर में जाया करती थी इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।आरोपी के बारे में पता चला है कि वह डिजाइनिंग का काम करता है.और मूलरूप से विजयनगर का रहने वाला है.