logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

रेल्वे के गड्ढे में तैरने गए 16 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत


नागपुर- शहर के भांडेवाड़ी इलाके में रेल्वे द्वारा बनाये गए गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय बालक की मौत हो गई.मृतक बालक अपने कुछ दोस्तों के साथ गड्ढे में नहाने गया था लेकिन वह बाहर नहीं आ पाया। घटना दोपहर दो बजे के आसपास की है.भांडेवाड़ी परिसर में नागपुर-नरखेड़ रेल लाइन के लिए रेल्वे द्वारा गड्ढे खोदे गए गए है लेकिन बारिश की वजह से इन दिनों काम बंद है.साथ ही बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरा हुआ है.बताया गया है की बस्ती में ही रहने वाला 16 वर्षीय सुधीर विजय मेश्राम नामक लड़का अपने दो दोस्तों के साथ गड्ढे में तैरने गया था.इसी बीच उसे और उसके दोस्तों को गड्ढे में सांप दिखाई दिया।गड्ढे में तैर रहे अन्य दो युवक सही सलामत पानी से बाहर निकल आये लेकिन सांप दिखने के डर और घबराहट के बीच सुधीर की पानी से निकलने की कोशिश नाकामयाब रही और बीच गड्ढे में वह वह पानी में डूब गया.इस घटना की जानकारी शुभम के अन्य दोस्तों ने परिसर के लोगों को दी जिसके बाद अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना दी गई.