logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

रेव पार्टी आयोजन मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड


नागपुर -वर्धा रोड स्थित खसरमारी परिसर में एक फार्म हाउस में रेव पार्टी आयोजित किए जाने की गोपनीय जानकारी डीसीपी गजानन राजमाने को मिली थी जिसके बाद अपनी विशेष टीम के साथ उन्होंने इस फार्म हाउस में छापामार कार्रवाई की। जहां पर डीजे की ताल पर युवक-युवतियां शराब के नशे में धुत होकर देर रात तक डांस कर रहे थे। इस मामले में करीब 10 लाख रुपयों की शराब पुलिस ने बरामद की थी। इस मामले में फार्म हाउस के मालिक और पार्टी के आयोजक पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लापरवाही बरतने के चलते  पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने हिंगना के पीआई बलीराम परदेसी का तबादला कर दिया था ।बुधवार को इस मामले में जांच के बाद हिंगना पुलिस थाने में खुफिया विभाग में कार्यरत हेड कॉन्स्टेबल संजय गायकवाड और सिपाही ध्रुव पांडे को लापरवाही बरतने के चलते सस्पेंड कर दिया है।