logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕

लाउडस्पीकर पर राष्ट्रीय नीति बनाकर पहले गुजरात, दिल्ली में लागू करें-शिवसेना


शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को मांग की कि केंद्र सरकार लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर एक राष्ट्रीय नीति लेकर आए और इसे पहले भाजपा शासित राज्यों में लागू करे।इस महीने की शुरुआत में मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग के बाद लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल एक हॉट-बटन मुद्दा बन गया है।
राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मेरी पार्टी की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर एक राष्ट्रीय नीति बनाने और इसे पहले बिहार, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में लागू करने की अपील करता हूं।"उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र स्वत: ही इसका पालन करेगा क्योंकि महाराष्ट्र देश के कानून का पालन करता है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा, "आपके लोगों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है, इसलिए एक राष्ट्रीय नीति की जरूरत है।"

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में अभी तक लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की नीति बनाई, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों और गोवा को छूट दी, क्योंकि इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गोहत्या पर प्रतिबंध का विरोध किया था। उन्होंने पूछा, "इस संबंध में राष्ट्रीय नीति कहां है।" राउत ने कहा, "लाउडस्पीकरों पर एक राष्ट्रीय नीति बनाएं और अगर हिम्मत है तो इसे सख्ती से लागू करें।"