logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ में जुलाई के महीने में रिकॉर्ड हुई 564.8 एम एम बारिश


नागपुर -विदर्भ में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। हालांकि जून माह में मानसून बेसर रहा था. विदर्भ में जून में जहा 39 फीसदी कम यानी 106.8  एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी थी वही जुलाई माह में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट गए। जुलाई में विदर्भ में अनुमान के मुताबिक 309.3 एम एम बारिश होती है. लेकिन इस वर्ष जुलाई में 564.8 एम एम बारिश रिकॉर्ड की गयी है.जो सामान्य से 83 फीसदी ज्यादा है. इनमे अकोला 261.4 एम एम,अमरावती में 401.0, भंडारा में  581.3, बुलढाणा में 267.6 में, चंद्रपुर में 691.8, गड़चिरोली में  899.6, गोंदिया में 590.2, नागपुर में 632.9 mm, वर्धा में 682 9 mm, वाशिम में 351.1 mm, और यवतमाल में 544.6 mm बारिश रिकॉर्ड की गयी है.
नागपुर की बात करे तो जून में 120.8 mm बारिश हुई थी।  जबकि इस अवधि में 173. 9 एम एम बारिश होती है. हालांकि बारिश का सारा बैकऑउट जुलाई में पूरा हो गया।  जुलाई के शुरुआत से जारी भारी बारिश का सिलसिला 28 जुलाई तक जारी रहा है। नागपुर में जुलाई में  632.9 mm बारिश दर्ज रिकॉर्ड की गयी। जो सामान्य से 99 फीसदी अधिक है. हालांकि अब अगस्त के शुरुआती हफ्ते में बारिश का सिलसिला थमने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने कहा है की आने वाले कुछ दिन लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है.