logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

शादी का झांसा देकर एसआरपीएस का कॉन्स्टेबल विवाहित महिला से करता रहा दुष्कर्म 


नागपुर -नागपुर शहर के एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत एसआरपीएफ बटालियन में तैनात एक पुलिस  कांस्टेबल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज हुआ है.पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी पुलिस कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की जांच की जा  रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 26 वर्ष की है और आरोपी 28 वर्षीय पर्वेश विनोदराव कोरपे है जो अमरावती निवासी बताया जा रहा हैं. पर्वेश एसआरपीफ कंपनी में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत हैं। पीड़ित महिला शादीशुदा और आरोपी की दूर की रिश्तेदारबताई जा रही है.पीड़ित महिला की  शादी 2017  में कहीं और हो गई थी. उसके बाद साल 2020 में फेसबुक के माध्यम से पीड़ित युवती की आरोपी पर्वेश से मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों में नजदीकी बढ़ी और तब से उन दोनों के प्रेम संबंध शुरू हो गया.आरोपी ने महिला को शादी करने के झांसा दिया और पति को तलाक देने के लिए भी कहा। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने एमआईडीसी एसआरपीफ बटालियन स्थित अपने क्वार्टर में ही कई बार महिला के साथ शारीरिक संबध भी बनाये . 2 दिन पहले ही इस महिला का पति के साथ तलाक  हो गया  है.जिसके बाद जब इस महिला ने आरोपी से शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है