logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Entertainment

शादी की सालगिरह पर डब्बू रतनानी ने पत्नी के साथ दिया वायरल पोज़


बॉलीवुड अदाकाराओं की दिलकश तस्वीरें निकालने वाले मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी, खुद की तस्वीर को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल रतनानी ने अपनी 18वीं सालगिराह पर एक बेहद खूबसूरत और बोल्ड तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। इस तस्वीर में वह अपनी पत्नी मनीषा रतनानी को किस करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने स्वदेशी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म कू ऐप पर एक-दूसरे को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हैप्पी 18th वेडिंग एनिवर्सरी टू अस. @manishadratnani  @DabbooRatnani, प्यार में डूबे हुए।"  

https://www.kooapp.com/koo/DabbooRatnani/5fee035c-8792-45d3-8ef5-09184d75bb51

बता दें कि डब्बू हर साल इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स को लेकर बॉलीवुड कैलेंडर लॉन्च करते हैं। हालांकि उनके फोटोशूट्स जितने पॉपुलर हैं, विवादों के साथ भी, उनका उतना ही ज्यादा नाम जुड़ा है।

इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड में सेलेब्स किड्स के डेब्यू फोटोशूट्स के लिए भी जाना जाता है। पिछले दिनों उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को खूबसूरत फोटोग्राफ्स को कैमरे मैं कैद किया था। बी टाउन में इसके काफी चर्चे थे। इससे पहले डब्बू रश्मि देसाई के सिजलिंग फोटोशूट्स के लिए सुर्ख़ियों में आए थे।