logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

शिवसैनिक स्टैम पेपर पर लिखकर सच्चे शिवसैनिक होने का दे रहे प्रमाण


अकोला- शिवसेना में हुई ऐतिहासिक बगावत के बाद अब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री है और बाग़ी सरकार का हिस्सा,लेकिन इस बगावत के बाद पार्टी के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी भी बंटे हुए दिखाई दे रहे है.इसी बीच अकोला में शिवसैनिको ने 100 रूपए के स्टैम पेपर पर उद्धव ठाकरे के साथ होने की गवाही दे रहे है.अकोला जिले में तीन हजार से अधिक पदाधिकारियों ने इसी तरह से प्रतिज्ञापत्र लिखकर इस बात की गवाही दी है कि वो उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ है.अकोला जिले के  शिवसेना के विधायक नितिन देशमुख पहले दिन बगावत में शिंदे के साथ रहे लेकिन अगले ही दिन वह सूरत से वापस आ गए इसके बाद उन्होंने शिंदे गुट और गुजरात पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे.लेकिन बाद में उनके चार्टर फ़्लाइट से नागपुर वापस लौटने की तस्वीरें भी सामने आयी थी.अकोला वापस लौटने के बाद देशमुख और अधिक आक्रामक दिखाई दिए थे.
इस तरह के खुद को सच्चा कार्यकर्त्ता साबित करने के लिए प्रतिज्ञापत्र लिखे जाने को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह सिर्फ यह बताना चाह रहे है की मातोश्री और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने उनकी सच्ची निष्ठा है.मातोश्री का आदेश सच्चे शिवसैनिक के लिए अंतिम आदेश है.