logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकार के आश्वासन के बाद परिचारिकाओं के संगठन ने वापस लिया आंदोलन


नागपुर -अपनी मांगो को लेकर बीते 6 दिनों से आंदोलन पर बैठी परिचारिकाओं ने बुधवार को अपने आंदोलन को ख़त्म करने का ऐलान किया,सरकार द्वारा 15 जुलाई तक मांगों पर अमल किये जाने लिखित आश्वाशन दिए जाने के बाद आंदोलन को वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया है.महाराष्ट्र राज्य परिचारिका संगठन ने परिचारिकाओं की वर्षो से चली आ रही कई मांगों को लेकर काम बंद आंदोलन शुरू किया था.इस आंदोलन के चलते सरकारी कॉलेज और अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओ पर खासा असर पड़ा था,लेकिन बुधवार को सरकार ने संगठन द्वारा सामने रखी गई मांगों पर 15 जुलाई तक निर्णय लिए जाने का लिखित आश्वाशन दिया जिसके बाद आंदोलन को वापस ले लिया गया,नागपुर में आयजीजीएमसी,जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 1 हजार से अधिक परिचारिकायें बीते 6 दिनों से आंदोलन पर थी.आंदोलन के चलते नागपुर के तीन प्रमुख अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई थी जिसके अब गुरुवार से सुचारु होने की उम्मीद है.