logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

हल्दी-कुंकू नाम का पक्षी देखा है ? .... नहीं तो देखें इस दुर्लभ पक्षी को....


बुलढाणा - बुलढाणा जिले के ज्ञानगंगा अभयारण्य में एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति हल्दी कुंकू उर्फ "घनवर" पक्षी पाया गया है। स्पॉट बिल डक के शास्त्रीय नाम वाले इस पक्षी के दिखने से पक्षी प्रेमियों में खुशी का माहौल है और इस वजह से जिले के ज्ञानगंगा अभयारण्य का नाम फिर से चर्चा में आ गया है। 


बुलढाणा जिले के ज्ञानगंगा अभयारण्य में मानद वन्यजीव सदस्य प्रशांत राउत और नितिन श्रीवास्तव को इस हल्दी कुंकू यानि स्पॉटबिल डक के दर्शन हुए। यह दुर्लभ प्रजाति के पक्षी है और ये पक्षी इस अभयारण्य में पहली बार देखे गए है। इस पक्षी की पिली चोंच के ऊपर मौजूद एक रेड स्पॉट के कारण इस पक्षी को हल्दी कुमकुम पक्षी या घनवर कहा जाता है, जबकि अंग्रेजी में इसका  नाम स्पॉटबिल डक है। यदि इस पक्षी को अनुकूल वातावरण मिल जाये। तो यह जीवन भर उसी आर्द्रभूमि में रहता है। 

मुख्य रूप से इनकी मौजूदगी कश्मीर और कर्नाटक में बड़ी संख्या में देखने को मिलती है। भारत में यह एक स्थानीय पक्षी है, जो देश के लगभग सभी राज्यों में पाये जाते हैं।आमतौर पर ये पक्षी शाकाहारी होते हैं. जो पानी के आसपास उगी वनस्पति के बीज,अनाज जैसे दाल, चावल, घास व वनस्पति को खाती हैं।अन्य बत्तखों की तरह यह लंबी दूरी की यात्रा नहीं करते। यदि हवा,पानी और भोजन ठीक से उपलब्ध रहे. तो वे जीवन भर एक ही आर्द्रभूमि में रहते हैं।