logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हैक हुई इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस की वेबसाइट कुछ घंटों में हुई बहाल


नागपुर- नागपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस की आधिकारिक वेबसाईट रविवार को हैक कर ली गई.हैकर ने अपनी पहचान 'ड्रैगनफ़ोर्स मलेशिया' के रूप में दी गई थी.हैकर ने वेबसाईट के होम पेज पर संदेश देते हुए लिखा था की " यह हमारे पैगंबर के अपमान को लेकर विशेष अभियान है' वेबसाइट के हैक होने की सूचना मिलने के बाद इंस्टीट्यूट ने साईट को डाउन कर दिया था.जो कुछ घंटे बंद रहने के बाद सोमवार शाम फिर बहाल कर ली गई.भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कई देशों में इस बयान को लेकर तल्ख़ प्रक्रिया दी जा रही है.इसी बीच नागपुर में किसी सरकारी शैक्षणिक संस्था की वेबसाईट को हैक कर लिए जाने की घटना आयटी सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा सवालिया निशान उठाती है.
नागपुर पुलिस के साइबर सेल के पुलिस निरीक्षक नितीन फटांगरे ने वेबसाइट के हैक होने की पुष्टि की है साथ ही यह भी बताया है कि इस मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.इस मामले पर इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ अंजलि रहटगांवकर ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट के हैक होने की खबर पाकर उसे तुरंत डाउन कर दिया गया था साथ ही नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर को भी शिकायत की जा चुकी है.और मंगलवार को वह नागपुर पुलिस की साइबर सेल में जाकर खुद लिखित में शिकायत करने वाली है.रहटगांवकर के मुताबिक हैकर ने किस उद्देश्य से वेबसाइट को हैक किया इस पर वह कुछ नहीं कह सकती मगर उन्होंने दावा किया कि वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा सुरक्षित है.इस तरह वेबसाइट का हैक होना संस्थान सीख के तौर पर ले रहा है और आने वाले दिनों में इसकी सुरक्षा को लेकर और कदम उठाये जायेंगे।उन्होंने बताया कि कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया फ़िलहाल ऑफ़लाइन शुरू है इसलिए वेबसाइट के बंद होने असर छात्रों पर नहीं पड़ा.