logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕

'मेरा तोहफा, मेरी मर्जी', तोशखाना विवाद पर इमरान खान


तोशाखाना से मिले उपहारों को बेचने को लेकर उठे विवाद पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये उपहार उनके थे और उनकी मर्जी है कि वो उसे अपने पास रखते हैं या नहीं रखते हैं। पाकिस्तान के कानून के अनुसार, किसी विदेशी राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार स्टेट डिपॉजिटरी या तोशाखाना में रखा जाना चाहिए लेकिन इमरान खान ने एक महंगे उपहार को बेच दिया जिसको लेकर वो विवादों में हैं।जियो न्यूज के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बाहर होने वाले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, "मेरा तोहफा, मेरी मर्जीARY न्यूज पाकिस्तान ने खान के हवाले से कहा, "मैं खुदा का शुक्रगुजार हूँ कि तीन साल (शासनकाल) में उन्हें मेरे खिलाफ तोशखाना उपहार कांड मिला है, जो पहले से ही रिकॉर्ड में है।"

इमरान खान ने कहा, “मैंने अपने आवास पर राष्ट्रपति द्वारा भेजा गया एक उपहार जमा किया। मैंने तोशखाना से जो कुछ भी लिया वह रिकार्ड में है। मैंने लागत का 50 प्रतिशत भुगतान करने के बाद उपहार खरीदे।"

बता दें कि पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा था कि इमरान खान ने अपने शासनकाल में दुबई में तोशखाना से 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के उपहार बेच दिए थे।