logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

27 अगस्त को नागपुर में आदित्य ठाकरे, शिवसैनिकों को करेंगे संबोधित


नागपुर: पार्टी में हुई बगावत के बाद युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में 27 अगस्त को भाजपा के गढ़ नागपुर के दौरे पर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी शिवसेना नेताओं द्वारा दी है। 

शहर शिवसेना प्रमुख दीपक कापसे द्वारा आयोजित तन्हा पोला कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें शामिल होने युवा सेना प्रमुख उपराजधानी आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व पर्यावरण मंत्री शिवसैनिकों को भी संबोधित करेंगे। 

एकनाथ शिंदे की बगावत और भाजपा-शिंदे गुट के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद आदित्य ठाकरे का यह पहला उपराजधानी दौरा होगा। अपने इस दौरे के दौरान वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देंगे इस पर सभी की निगाह लग गई है।