logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

7 मासूम बालकों से अनैसर्गिक कृत करने वाला आरोपी हुआ गिरफ़्तार


नागपुर - 7  बालकों के साथ अनैसर्गिक कृत्य करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.तीन दिन पहले ही शहर के सीताबर्डी थाने में पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.जिसकी भनक लगते ही वह फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी 28 वर्षीय  मयूर मोडक (28) आंबेडकर नगर बस्ती  निवासी है  और पड़ोस की बस्ती में वह आता जाता रहता था.जहाँ वह मासूम बच्चों के साथ वह अक्सर खेलते नजर आता था। बच्चे उसे पहचानते थे इसलिए उससे सहज थे लेकिन अप्रैल से 27 मई 2022 के बीच उसने बस्ती के एक नौ वर्षीय बालक को आम और इमली तोड़ने का झांसा दिया। और   महाराजबाग के पास नाले के किनारे एक खंडहरनुमा मकान में ले गया और उससे अनैसर्गिक कृत्य किया। पीड़ित बालक ने इसकी जानकारी पिता को दी। बालक को साथ लेकर पिता आरोपी के घर पहुंचे तो वह गायब था। इस  प्रकरण को लेकर आरोपी के भाई से और पीड़ित बच्चे के पिता के बीच  विवाद भी हुआ। इसके बाद अन्य पीड़ित बालक भी एक-एक कर सामने आए और मयुर द्वारा अश्लील कृत्य करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयपीसी की धारा 377 समेत पोक्सो एक्ट की धारा 4,8,12 के तहत मामला दर्ज किया है.