Gondia: जमीन विवाद पर चली कुल्हाड़ी, तीन घायल; पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

नागपुर: गोंदिया तहसील के तुमखेड़ा में जमीन विवाद पर शुरू हुआ विवाद खून खराबे तक पहुंच गया। कुल्हाड़ी से किए हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले पर केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन महिलाएं हैं।
क्या है मामला?
मुकेश नागपुरे और किशनलाल नागपुरे के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। खेत में काम करते हुए दोनों भाइयो के बीच फिर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, बात हाथपाई तक पहुंच गई। इसी दौरान तीन महिलाओं ने किसन लाल के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोंट आई। हमला करते देख वहां मौजूद अन्य लोग महिलाओं को रोकने के लिए दौड़े लेकिन महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों अन्य व्यक्तियों को भी चोट आई। किशनलाल को गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तीन महिलाओं के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार हो आरोपियों को पछतावा हो रहा है। आरोपियों का कहना है कि, गुस्से में यह सब हो गया है।
तीन महिलाओं ने किया कुल्हाड़ी से हमला
इस मामले पर जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस निरीक्षक दिनेश तायदे ने बताया कि, गोंदिया तहसील के तुमखेड़ा के नागपुरे परिवार में कृषि भूमि को लेकर विवाद था। खेत में काम करने के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मुकेश नागपुरे के साथ तीन महिलाओं ने किसन लाल नागपुरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। किसान नागपुरे गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका गोंदिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

admin