logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕

Har Ghar Tiranga Yatra: दो लाख विद्यार्थियों को बांटे गए तिरंगा


नागपुर: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पुरे होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत 13 फ़रवरी से 15 फ़रवरी के बीच हर घर तिरंगा लहराया जाएगा। इसी के तहत जिले के छह लाख घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसको लेकर शहर के आने वाले विविध स्कूलों में दो लाख झंडा बांटे गए हैं। इसमें नागपुर शहर के 130 नगरपालिका स्कूलों के 15 हजार छात्र शामिल हैं। अभियान के लिए प्रशासन 23 केंद्रीय विद्यालय टीमों के माध्यम से तिरंगा बांट रहा है।

'हर घर तिरंगा' अभियान से नागपुर शहर के मनपा संचालित स्कूलों और निजी स्कूलों के 4 लाख छात्र जुड़ेंगे। साथ ही मनपा द्वारा नागरिकों को सस्ते दर पर झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शहर के 75 प्रमुख चौकों को भी रोशन किया गया है। शहर के सभी स्कूलों में तिरंगा वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। मनपा की इस पहल का समर्थन करते हुए शहर के सभी स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वेच्छा से भाग लेना चाहिए और स्वतंत्रता के गौरवशाली 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होना चाहिए  ऐसा आवाहन मनपा आयुक्त राधा कृष्ण बी ने जनता से किया है। 

सस्ते दरों में बेचें जा रहे झंडे 

स्कूली छात्रों के माध्यम से झंडों का वितरण किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी फंड इकट्ठा कर नगर निगम के स्कूलों के छात्रों को झंडे बांट रहे हैं. साथ ही निजी स्कूल के छात्रों को 15 रुपये में झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नागपुर में 700 से अधिक स्कूल हैं और वहां 4 लाख से अधिक छात्रों को झंडे उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को सस्ते दर पर झंडे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मनपा मुख्यालय में झंडा बिक्री केंद्र शुरू किया गया है और यहां 26X42 साइज का तिरंगा 26 रुपये में और 20X30 साइज का तिरंगा 14 रुपये में मिल रहा है। साथ ही प्रत्येक जोन कार्यालय से नागरिकों को सस्ती दरों पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया गया है।