logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕

ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज़ दर


नई दिल्ली - आज भी निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की सलाह देते हैं. निवेश करने के लिहाज से एफडी (FD) बेहतर विकल्प माना जाता है, जिसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है. इसमें सेविंग अकाउंट (Saving Account) के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है. वहीं, प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में एफडी कराने वालों के लिए खुशखबरी है. बैंक ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी है. बैंक ने 1 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी की दरों में बढ़ोतरी की है. बैंक की नई दरें 14 अप्रैल, 2022 से लागू हो गई हैं.बदली हुई दरों के मुताबिक, बैंक पहले एक साल से लेकर 15 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 4.15 फीसदी की ब्याज दर थी, लेकिन अब यह दर 10 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि के साथ 4.25 फीसदी होगी. बैंक के मुताबिक, पहले 15 महीने से 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दर 4.20 फीसदी थी जो अब बढ़कर 4.30 फीसदी हो गई.

18 महीने से 2 साल में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दरें 4.30 फीसदी थी, लेकिन अब यह बढ़कर 4.40 फीसदी हो गई है. 2 साल और एक दिन से लेकर 3 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 4.50 फीसदी हुआ करती थी, लेकिन अब यह 4.60 फीसदी होगी. 3 साल और एक दिन से लेकर 10 साल में मैच्योर होने होने वाली एफडी की ब्याज दर 4.60 फीसदी थी जो अब बढ़कर 4.70 फीसदी हो गई.बैंक अब 2 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा लेकिन 5 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर 7 से 29 दिनों में 2.5 फीसदी ब्याज दर दे रहा है. 61 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 3.0% ब्याज दर प्राप्त होगी, जबकि 30 दिनों से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर अब 2.75 फीसदी ब्याज दर मिलेगी. आईसीआईसीआई बैंक वर्तमान में 91 से 184 दिनों में मैच्योर होने वाली टर्म डिपॉजिट पर 3.35 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.