logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

RTMNU: स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख जारी, जानें कब होगा पेपर


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय  ने भारी बारिश की चेतावनी के कारण रद्द की गई 16 अगस्त और 17 अगस्त की परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत अब यह परीक्षा क्रमश: 27 और 28 अगस्त को होंगी। परीक्षा विभाग ने कहा है कि परीक्षा का समय पहले जैसा ही रहेगा। 

कुछ दिन पहले नागपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण बसें और अन्य परिवहन सेवाएं बाधित हो गई थीं। नागपुर, वर्धा, गोंदिया, भंडारा आदि जिले विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इन सभी जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी के कारण 16 और 17 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई।

21 अगस्त की परीक्षा स्थगित

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग राज्य सेवा पूर्व परीक्षा 21 अगस्त को विश्वविद्यालय के चारों जिलों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसलिए जिला प्रशासन के पत्र के अनुसार विवि ने 21 अगस्त की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और अब 1 सितंबर को होंगी।