logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: चलती गाड़ी में नाबालिग बच्ची से बलात्कार


वर्धा: जिले के पुलवामा से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने एक नाबालिग बच्ची को पहले अगवा किया फिर चलती गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी की पहचान सुमेध के रूप में की गई है। हालांकि, आरोपी और उसके साथी दार अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता स्कूल जाने के लिए घर से निकल रही थी। छात्रा के स्कूल के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर आरोपी सुमेध ने चाकू की नोक पर रोका और उसे जबरन चार पहिया वाहन में बैठाया। नाबालिग को गाडी में डालते ही आरोपी के अन्य साथी ने तेज गति से गाडी को आगे बढ़ाया। नाबालिग चिल्लाती रही, लेकिन कार के शीशे बंद होने के कारण उसकी चीख किसी को सुनाई नहीं दी। 

आरोपी सुमेध ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं किसी को बताने ओर पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों से छूटने के बाद पीड़िता ने घर जाकर अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। पीड़ित लड़की की मां ने पुलगांव थाने में शिकायत की। पुलिस ने पोस्को और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है।