logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला महानगर पालिका की 46 सीटों में निकाला गया महिला आरक्षण


अकोला- राज्य की आगामी महानगर पालिकाओ में होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को महिला आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाले गए.विदर्भ की तीन महानगर पालिका नागपुर,अमरावती और अकोला में चुनाव होने वाले वाले है,चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 31 मई तक महिला आरक्षण जारी किये जाना था इसी के तहत अकोला में ड्रॉ के माध्यम से महिला आरक्षण निकाला गया.अकोला में 30 प्रभागों में 91 नगरसेवक चुने जायेंगे जिसमे से 46 जगह महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। 8 जगह अनुसूचित जाति 1 जगह अनुसूचित जनजाति और 37 जगह सामान्य महिला प्रवर्ग के लिए आरक्षित होंगी।ओबीसी के आरक्षण को रद्द किये जाने के बाद यह आरक्षण निकाला गया.
अनुसूचित जाति,जनजाति आरक्षण 
अकोला महानगर पालिका में अनुसूचित जाति के लिए जनसंख्या के आधार पर 15 सीटे निर्धारित हुई है.प्रभाग  3,6,9,1012,18,19,23 अ वर्ग की सीटे आरक्षित रहेंगी जबकि प्रभाग 24 में अ वर्ग की ही सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रहेगी।

वही सामान्य वर्ग महिला आरक्षण इस तरह तय हुआ है.
प्रभाग क्रमांक 1,5,7,8,11,13,15,16,17,21,22,26,28 में अ वर्ग जबकि 2,3,4,6,9,10,12,14,18,19,20,23,24,25,27,29,30 में ब वर्ग की सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी।इसके अलावा 7 जगह जिस प्रभाग में 2 जगह अनारक्षित थी उनमे से आरक्षण निकाला गया यह प्रभाग है 1,5,8,15,17,26,28 इन प्रयोगों से ब वर्ग की सीटे सामान्य वर्ग के लिए ड्रा के माध्यम से निकली है.