logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनुकंपा के आधार पर चयनित हुए 295 पुलिस प्रशिक्षणार्थियों ने पूरी की ट्रेनिंग


नागपुर- नागपुर स्थित रीजनल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का 110 दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ,पुलिस दल में भर्ती होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को राज्य भर में ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन नागपुर आरटीपीएस का 110 वी पासिंग आउट परेड खास थी.क्यूँकि इसमें पास होने वाले सारे नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी लगी थी.यह सभी वह सिपाही थे जिनके माता या पिता की ड्यूटी के दौरान किसी न किसी कारण से मृत्यु हो गई थी.जिसके बढ़ मृतकों के परिवार के एक सदस्य को उनके मूल विभाग में नौकरी दिए जाने के नियम के तहत नौकरी दी गई.अनुकंपा के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को कुछ रिआयतें विभाग द्वारा दी जाती है.सिर्फ शारीरिक ऊंचाई और चेस्ट के साइज़ की शर्तों को पूरा करने के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाती है.

सोमवार को हुए पासिंग आउट परेड में 295 प्रशिक्षणार्थी पुलिसकर्मियों ने अपनी ट्रेनिंग को पूरा कर नागरिकों की सुरक्षा की शपथ ली.इस दौरान नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे.