logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕

अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंचा रिलायंस का शेयर


मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेडके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। बुधवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर रिकॉर्ड स्तर से काफी करीब पहुंच गए। विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि कच्चे तेल (Crude Oil) की ऊंची कीमतों की वजह से रिफाइनिंग मार्जिन में फिर से सुधार होगा।  बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज  पर RIL का शेयर 79.95 अंक यानी 3.03 फीसदी की तेजी के साथ 2718.40 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर 76.70 अंक (2.90 फीसदी) ऊपर 2,717.50 रुपये पर पहुंच गया। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 18,38,978.03 करोड़ रुपये है। रिलायंस के शेयर का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर 2,751 रुपये है। विशेषज्ञों की मानें, तो नेचुरल गैस की कीमतों के दोगुने से भी ज्यादा और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से रिलायंस का लाभ बढ़ सकता है। इसकी वजह से आज इसके शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई। मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, आरआईएल को तेल की कीमत में उछाल से लाभ हो सकता है।

इस संदर्भ में एक रिपोर्ट में कहा गया कि, 'लगातार ऊंची तेल की कीमतों का लाभ आरआईएल को होगा, विशेष रूप से ऐसे माहौल में जब तेल की डिमांड बढ़ रही है और रिफाइनरी मार्जिन और अमेरिका व एशियाई गैस की कीमतों का समर्थन कर रही है।' मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि कुल मिलाकर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली आरआईएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ा है।कंपनी की EBITDA या ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमेर्टाइजेशन से पहले की कमाई पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 33,886 करोड़ रुपये हो गई थी। इसका तीन-चौथाई हिस्सा इसके पारंपरिक तेल कारोबार से आया। तेल की ऊंची कीमतों और बढ़ती मांग से आय में मदद मिली।