logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕

अमरनाथ यात्रा के लिए एसबीआय समेत,यस बैंक और पीएनबी में पंजीयन शुरू


देशभर में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण जम्‍मू-कश्‍मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, येस बैंक की 446 शाखाओं और भारतीय स्‍टेट बैंक की 100 शाखाओं में सुचारू रूप से चल रहा है। तीर्थयात्री श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्‍यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं इस बीच, अमरनाथ यात्रा की पुख्‍ता सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केन्‍द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की पहले ही समीक्षा कर चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह के जल्‍द ही सुरक्षा समीक्षा बैठक करने की संभावना है। रामबन जिले में एक यात्री निवास तैयार किया जा रहा है, जिसमें लगभग तीन हजार छह सौ यात्री रह सकते हैं। यात्रियों को एक आरएफ पहचान-पत्र दिया जाएगा, जिससे उनकी हर समय की वास्‍तविक स्थिति सुनिश्चित हो पाएगी। इस वर्ष अमरनाथ श्राइन बोर्ड को तीन लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के पवित्र गुफा के दर्शन करने की उम्‍मीद है। अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होगी और 11 अगस्‍त को सम्‍पन्‍न हो जाएगी।