logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: खेत में कपास चुनने गए किसान पर बाघ का हमला, मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: गोरक्षक को बहाने से बुलाकर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों गुटों पर क्रॉस FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

अमरावती में भीषण हादसे में 6 की मौत


अमरावती-जिले के परतवाडा-बहिरम मार्ग पर हुई भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा इनोवा और एक मोटरसाइकिल के बीच हुआ.हादसे में मृतक बहिरम और बोधड गांव के है.यह दुर्घटना इतनी भयावह थी की कार के लगभग परख़च्चे उड़ गए.दुर्घटना के काफ़ी से बाद तक कार में सवार लोगो के मृत देह कार में ही पड़े रहे और यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ. शिरंजगाव पुलिस स्टेशन का एक दल बीती रात गश्त पर था इसी दौरान बाइक की सीट उन्हें दिखाई दी.जिसके बाद उस जगह की जाँच करने पर वहां दुर्घटना होने की बात पता चली सुनसान रास्ता होने के चलते घायल कार्य में ही पड़े थे.जिसके बाद उन्हें कार से निकालकर अचलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.


बताया गया कि दो बाइक सवार अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी कार ने उन्हें पीछे दे टक्कर मार दी.इस हादसे में बाइक सवार युवक सीधे पुल से नीचे गिर गए.जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.हादसे के बाद इनोवा चालक का नियंत्रण छूट गया.जिस वजह से कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई.घटना रविवार रात 10 बजे के करीब की बताई जा रही है.

हादसे में मृतक के नाम 

1. पांडुरंग रघुनाथ शनवारे उम्र 30 रा. बोदड ता. चांदूर बाजार
 2. सतीश सुखदेव शनवारे उम्र 30 रा. बहिरम कारंजा
3. सुरेश विठ्ठल निर्मले  उम्र 25 रा. खरपी.
4. रमेश धुर्वे, कार चालक उम्र 30 रा. सालेपूर
5. MH-27-S-4670 होंडा स्प्लेंडर चालक : प्रतीक दिनेशराव मांडवकर उम्र  26
6 अक्षय सुभाष देशकर, उम्र  26 रा. बोदड ता चांदूर बाजार