logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में रिहायशी इलाक़े में तेंदुए की मौजूदगी,दहशत में इंसानी जिंदगियां


अमरावती- अमरावती शहर के पास एसआरपीएफ कैंप पोहरा रोड और अमरावती विश्वविद्यालय के पीछे तेंदुए देखे गए हैं। शहर के नजदीक तेंदुए के बार-बार देखे जाने से नागरिकों में भय का माहौल है. पिछले 10-15 दिनों से जनता कृषि महाविद्यालय में एक तेंदुए ने डेरा डाले हुए हैं और उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम काफी मशक्कत कर रही है.जनता कृषि महाविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दे चुका है।  जिससे कर्मचारियों और नागरिकों में हड़कंप मच गया है।

तेंदुए की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई  जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए  को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे के साथ-साथ पिंजड़े भी लगाए है। लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। गर्मी के मौसम में गर्मी बढ़ते पर पानी की तलाश में अक्सर वन्य प्राणी भटकते हुए जंगल से बाहर रिहायशी इलाके की ओर रुख करते है।अमरावती में भी शायद ये तेंदुआ ऐसे ही भटकते हुए आया होगा, लेकिन इसके यहां होने से परिसर में रहने वाले लोग काफी दहशत में है। जनता कृषि महाविद्यालय में स्टाफ क्वार्टर हैं और वहां पांच से छह परिवार रहते हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त तेज कर दी है और वन विभाग  भी अलर्ट हो गया है. इलाके में तेंदुए के मौजूद होने से नागरिकों की जान को खतरा है.इसलिए नागरिकों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी चेतावनी दी गई है।