logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अमरावती रोड की हालत जर्जर; सड़को पर गड्ढो की भरमार, लोगों को हो रही परेशानी


नागपुर: सिटी में पिछले कई दिनों तक जोरदार बारिश हुई थी। हर तरफ केवल-पानी ही पानी नजर आ रहा था। लगातार हो रही इस बारिश कारण अमरावती रोड की हालत जर्जर हो गई है। लॉ कॉलेज चौक से लेकर वाड़ी टी-पॉइंट तक की सड़क में बढ़े-बढे गड्ढे पड़ गए हैं। जिससे रस्ते में चलने वाले लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उड़ती धूल के कारण लोगों को साँस लेने में तकलीफ हो रही है। 

दुर्घटना की बड़ी आशंका 

सड़कों पर पड़े गड्ढो के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। बिटुमिन और गिट्टी अलग होने के कारण सड़क उखड गई है। सड़को पर गिट्टी जमा होने के कारण दो पहिया वाहन के स्लिप होने की घटना बढ़ गई है। व

फ्लाईओवर का हो रहा निर्माण 

अमरावती रोड के यातायात के भार को कम करने और ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए दो फ्लाईओवर का निर्माण करने का काम एनएचएआई को दिया गया है। पहले फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में जल्द ही कैम्पस के पास से दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि, फ्लाईओवर के निर्माण में बहुत समय लगेगा। जब तक सड़क को ठीक करने की मांग लोगों ने उठाई है। 

बारिश के बाद सड़क होगी ठीक 

अमरावती रोड राष्ट्रीय महामार्ग है। इसके रख-रखाव का काम एनएचएआई के आधीन है। इस पर बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि, अभी मानसून शुरू होने के कारण सड़क को ठीक करने का काम नहीं किया जा सकता है, जैसे ही मानसून समाप्त होगा सड़कों को ठीक किया जाएगा।