logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आगामी आंदोलनों को देखते हुए अमरावती शहर में धारा 37(1) लागू


अमरावती-अमरावती में कानून व्यवस्था बनाये रखने पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंह के आदेश के बाद  पुलिस उपायुक्त विक्रम साली ने 17 मई से 31 मई तक 15 दिनों के लिए शहर में धारा 37(1) लागू कराने का फैसला लिया है।  इस फैसले  के लागू होने के बाद शहर भर निकाले जाने वाले मोर्चे पर रोक लगेगी। दरअसल शहर की कानून व्यवस्था को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. अमरावती में 23 मई को माणिकराव गणपतराव धंदळे अपनी मांग को लेकर उप निदेशक भूमि अभिलेख कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे. साथ ही 25 मई को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने लॉकडाउन में श्रमिकों के खिलाफ बनाए गए कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना के संदर्भ में प्रदर्शन, पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आंदोलन, लाउडस्पीकर के मुद्दे जैसे अनेक विषय पर आंदोलन की तैयारी थी. यही वजह है की आंदोलन के कारण शहर की कानून व्यवस्था बने रहे इस कारण से कलम 37 लागू किया गया।