logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

इतनी गंभीर घटना को भी राणा दंपत्ति इवेंट का रूप देरहे है-यशोमति ठाकुर


अमरावती-बीते कुछ दौर से महाराष्ट्र एक छोर का जिला अमरावती खासा चर्चा में है इसके चर्चा में रहने की कई वजह है.हालिया वजह अमरावती शहर में 21 जून को हुई केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या का मामला है.यह घटना सीधे तौर से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडी है इसलिए जाँच राष्ट्रीय एजेंसियां कर रही है.लेकिन इस घटना को लेकर स्थानीय राजनेता लगातार एक दूसरे पर हमला कर रहे है.अब नया हमला जिले की पूर्व पालकमंत्री रह चुकी यशोमति ठाकुर ने सांसद विधायक संपत्ति नवनीत राणा और रवि राणा पर लगाया है.कुछ दिन पूर्व इन्हीं दोनों ने यशोमति ठाकुर पर बतौर पालकमंत्री रहते हुए इतनी गंभीर घटना पर संजीदगी नहीं दिखने का आरोप लगाया था.

यशोमति ठाकुर के आरोप के मुताबिक राणा दंपत्ति इस गंभीर मामले को भी इवेंट कर रूप देने में व्यस्त है और पुलिस की कार्रवाई पर जो उनके द्वारा सवाल उठाये जा रहे है उन्हें भी ठाकुर ने निराधार करार दिए है.ठाकुर का कहना है कि इस घटना के होने बाद पुलिस ने तुरंत ही तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड बाद में गिरफ़्तार हुआ.लेकिन जो मुख्य आरोपी इस मामले में गिरफ़्तार हुआ है वह सोशल मीडिया में राणा दंपत्ति का ही कार्यकर्त्ता दिखाई दे रहा है.कुल मिलाकर राणा दंपत्ति भी पूरी की पूरी भूमिका ऊपर से चोरी और उसका हो हल्ला मचाने की है.इस तरह की घटना का इवेंट नहीं होना चाहिए।

गौरतलबहो की इस घटना के बाद राणा दम्पत्ति द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पहली बार यशोमति ठाकुर ने कोई बयान दिया है.वैसे दिलचप्स यह भी है की इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी के राणा दम्पत्ति का कार्यकर्त्ता होने का जो हवाला यशोमति ठाकुर दे रही है यही बात कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी सामने आयी है.हालाँकि सांसद और विधायक पति-पत्नी ने आरोपी से किसी भी तरह का संबंध होने की बात को ख़ारिज किया है लेकिन सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें है जिसमे आरोपी राणा दंपत्ति से साथ दिखाई दे रहा है.अपनी एक पोस्ट में तो मुख्य आरोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नवनीत राणा को न केवल भाभी कह कर सम्बोधित किया बल्कि उन्हें बधाई भी दी है.