logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

उद्घाटन के इंतज़ार में बदहाल हुआ 100 बेड़ का अस्पताल


अमरावती -कोरोना काल में मरीजों  को तत्काल उपचार के साथ-साथ बेड उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से अमरावती में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पीछे 100 बेड का प्री-फैब अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद ये अस्पताल भी बनाया गया। कोरोना संक्रमण कम होने और मरीजों की संख्या में कमी के कारण पिछले एक साल से अस्पताल बदहाल स्थिति में है.इर्विन अस्पताल में अन्य मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।  बरसात के मौसम  में  सर्दी, खांसी और बुखार आम बात हो गई  है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है. ऐसे में  एक बेड पर दो मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं 100 बेड वाला प्री-फैब अस्पताल बनकर तैयार है और  इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है. अब सवाल यह है कि क्या कोविड मरीजों के लिए बने इस अस्पताल का इस्तेमाल दूसरे मरीजों के लिए नहीं किया जा सकता है.स्वास्थ्य  विभाग  ने 15 अगस्त 2021 को प्री-फैब अस्पताल का उद्घाटन करने का फैसला किया था।  लेकिन एक साल बाद भी अस्पताल शुरू नहीं हुआ है। इसलिए जिला प्रशासन को पहल करनी चाहिए कि इस अस्पताल का इस्तेमाल अन्य मरीजों के इलाज के लिए किया जाए।