logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऊर्जा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही शुरू है लोडशेडिंग- बावनकुले


नागपुर- राज्य में शुरू लोडशेडिंग के बीच पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मौजूदा ऊर्जा मंत्री डॉ नितिन राऊत और महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साधा है,बावनकुले ने आरोप लगाया की राज्य भर में जनता लोडशेडिंग का सामना कर रही है.यही नहीं ऊर्जा मंत्री के गृह नगर नागपुर और विधानसभा क्षेत्र उत्तर नागपुर भी लोडशेडिंग हो रही है.बावनकुले ने लोडशेडिंग के विरोध में भाजपा द्वारा आंदोलन किये जाने की जानकारी भी दी.राज्य में यह नौबत आने के लिए बावनकुले ने महाविकास आघाड़ी सरकार नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है.बावनकुले ने कहाँ की लोडशेडिंग की स्थिति में फिक्स चार्ज नहीं लिया जा सकता लेकिन फिर भी सरकार चार्ज और अधिभार लेगी जिस वजह से ग्राहकों को डेढ़ गुना अधिक बिल आएगा।एक तरह राज्य सरकार ऊर्जा विभाग को उसके हर के 18 सौ करोड़ रूपए नहीं दे रही है दूसरी तरफ 500 रूपए के लिए बीपीएल श्रेणी में आने वाले ग्राहकों के जबरन कनेक्शन काँटे जाने का आरोप लगाया।

एक ओर जहां बावनकुले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा वही दूसरी ओर कोयले घोटाले को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने वाले जय जवान जय किसान संगठन के अध्यक्ष प्रशांत पवार ने बावनकुले पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोयले के संकट और कोल वाशरी में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में क्यूँ कुछ नहीं बोल रहे है।