logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

एक पत्रकार ने आयजी के नाम पर पुलिस निरीक्षक से मांगी वसूली


अकोला- अकोला में अमरावती परिक्षेत्र के विशेष पुलिस निरीक्षक चंद्रकिशोर मीणा के नाम पर एक पत्रकार द्वारा वसूली मांगे जाने का मामला सामने आया है.यह मामला जिले के आकोट शहर का है जहाँ  मुकुंद कोरडे नामक एक पत्रकार जो एक बड़े दैनिक अख़बार में कार्यरत है उसने पुलिस निरीक्षक और सहायक पुलिस निरीक्षक से आयजी के नाम पर वसूली मांगी थी.यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.इस गंभीर मामले को खुद आयजी मीणा ने संज्ञान में लिया है और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए है.जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर ने भी की है.
सामने आयी जानकारी के मुताबिक पत्रकार ने हिवरखेड पुलिस थाने के तत्कालीन पुलिस निरीक्षक मनोज लांडगे से दो लाख रुपए की माँग की थी.जिसकी जानकारी खुद लांडगे ने आयजी मीणा को दी थी.वसूली के लिए पत्रकार मुकुंद कोरडे ने अपने मोबाईल में एक नंबर आयजी के नाम से सेव किया था.जिस पर वह व्हाट्सएप भी चलता था इसी नंबर पर उसने आयजी की फोटो की डीपी भी रख रखी थी.जिसके मध्य से वह पुलिस अधिकारियों को गुमराह कर सके और डर पैदा कर सके.पुलिस अधिकारी लांडगे ने बताया है कि उसे मुकुंद ने फोन कर कहा कि आयजी उससे नाराज है और उसका तबादला भी हो सकता है.