logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: भाजपा ग्रामीण कार्यकारिणी पर प्रदेश की रोक; मुनगंटीवार गुट को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: बालबेड़ा जंगल में माओवादियों की हथियार बनाने का कारखाना तबाह, गढ़चिरोली पुलिस और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन ⁕
  • ⁕ विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए आमगांव पुलिस थाने का एपीआई गिरफ़्तार


गोंदिया-गोंदिया जिले के आमगांव पुलिस थाने में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया है.37 वर्षीय श्रीकांत पवार ऐसे आरोपी पुलिस निरीक्षक का नाम है.इसके साथ ही अनिल सोनकनवरे नामक आरोपी को भी गिरफ़्तार किया गया है.अनिल ने श्रीकांत के लिए रिश्वत की रकम ली थी.एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई के चलते पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है.इस मामले में शिकायतकर्ता एक किसान है जो जमीन की खरीद बिक्री के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है.सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत ने शिकायतकर्ता को खुद से फोन कर यह बताया था कि उसे यह शिकायत मिली है कि तुम सरकरी जमीन को बेचने का काम करते हो.इस शिकायत पर अपराध दर्ज न हो इसलिए पांच लाख रूपए दो.शिकायतकर्ता को एपीआई की यह मांग मंजूर नहीं थी इसलिए उसने एसीबी को शिकायत कर दी.इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रिश्वत के पहले हफ़्ते के रूप में 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते पहले श्रीकांत के मध्यस्थ अनिल और बाद में पुलिस उपनिरीक्षक को भी गिरफ़्तार कर लिया गया.