logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕

एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार, रवि राणा कोबनाया जा सकता है मंत्री


अमरावती: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस (Eknath Shinde- Devendra Fadanvis Government) के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हुए एक महीने से कयदा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार का मुहूर्त नहीं निकल पाया है। हालांकि, मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शुक्रवार पांच अगस्त को शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस दौरान 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।  इसी चर्चाओं के बीच बडनेरा से विधायक रवि राणा (Independent MLA Ravi Rana) को भी मंत्री बनाया जा सकता है। ज्ञात हो कि, राणा ने शिंदे-फडणवीस सरकार को अपना समर्थन दिया है। 

बडनेरा से लगातार तीन बार के निर्दलीय विधायक रवि राणा उस समय चर्चा में आये, जब उन्होंने और उनकी पत्नी अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (MP Navneet Rana) ने शिवसेना प्रमुख और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) के निजी निवास मातोश्री (Matoshree) के बाहर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करने की घोषणा की थी। हालांकि, शिवसैनिकों के विरोध के कारण राणा दंपत्ति ने इसे रद्द कर दिया था। 

13 दिन जेल में रहना पड़ा था

राणा दम्पति ने भले ही अपना विरोध रद्द कर दिया था, लेकिन उसके बावजूद मुंबई पुलिस ने दोनों को 'विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। दोनों करीब 13 दिन तक जेल में रहे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ राजद्रोह की धारा लगाई थी। हालांकि, बाद में विशेष अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी। इसी के साथ अदालत ने राणा दम्पति को मीडिया से दूर रहने और इस मामले पर कोई बयानबाजी नहीं करने की सख्त चेतावनी दी थी। 

मिलेगा हनुमान चालीसा का फल 

राणा दम्पति ने जिस तरह से उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। इससे शिवसेना सहित पूरी महाविकास अघाड़ी सरकार केलिए मुश्किल खड़ी हो गई थी। वहीं अब राणा के शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री बनाए जाने की खबर आने के बाद चर्चा शुरू हो गई ही कि, हनुमान चालीसा का फल उन्हें मिलने वाला है। 

यह भी पढ़ें:

शिंदे-फडणवीस सरकार ने महाविकास अघाड़ी की गलती सुधारी: चंद्रशेखर बावनकुले