logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एकनाथ शिंदे के समर्थन में लगा पोस्टर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने फाड़ा


नागपुर-शिवसेना में मची आंतरिक कलह का असर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच भी दिखाई देना लगा है.बागियों के साथ खड़े और पार्टी प्रमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ खड़े कार्यकर्त्ता प्रदर्शन कर रहे है.उपराजधानी नागपुर में भी इसका असर दिखाई दे रहा है.शहर के व्यस्त इलाके चितार ओली चौक पर शिवसेना से बागी एकनाथ शिंदे के समर्थन में एक बैनर लगाया गया था.इस बैनर को वीर बजरंगी सेवा संस्थान में द्वारा लगाया गया था.अब इस संस्था या इसे लगाने वालो का शिवसेना या शिंदे से क्या संबंध इसकी ज्यादा जानकारी निकल कर सामने नहीं आयी लेकिन शुक्रवार शाम अचानक लगे इस बैनर ने ख़ासी चर्चा बंटोरी। यह बैनर अचानक शहरवासियों के बीच कौतूहल का विषय बन गया.जिसके बाद इस बैनर को लेकर शिवसेना की युवा ईकाई के कार्यकर्ता उग्र हो गए और इसे फाड़ दिया। युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के समर्थन और शिंदे के विरोध में प्रदर्शन भी किया।युवा सेना के शहर अध्यक्ष विक्रम राठोड ने पार्टी के बागियों के समर्थन में लगने वाले ऐसी किसी भी बैनर का हश्र इसी तरह किये जाने की चेतावनी भी दी है.