logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एक्सस्ट्रोफी ब्लैडर से ग्रसित नवजात बच्ची का एम्स में सफल ऑपरेशन


नागपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर के डॉक्टरों ने बेहद दुर्लभ बीमारी से ग्रसित नवजात बच्ची का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। बच्ची एक्सस्ट्रोफी ब्लैडर नामक बेहद दुर्लभ बिमारी से ग्रसित थी। जिसके कारण इसके पेट के निचले हिस्से की चमड़ी का विकास नहीं हुआ था जिससे उसका ब्लाडर साफ़ दिखाई दे रहा था। बच्ची का यह ऑपरेशन छह घंटे तक चला।

एम्स प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का जन्म निजी अस्पताल में हुआ था। पेट के निचले हिस्से की चमड़ी एक बड़ा हिस्सा गायब था, जिसे देखकर माता-पिता हैरान रह गए। निचले हिस्से की चमड़ी के विकसित नहीं करने के कारण यूरिन का लगातार रिसाव हो रहा था। नवजात की हालत को देखते हुए निजी हॉस्पिटल ने बच्ची को एम्स रेफर कर दिया।

एक लाख में दो को होती है बीमारी  


बच्ची को जो बीमारी है वह बेहद दुर्लभ है। यह 50 हजार में से एक को होती है। पहले से नवजात बच्ची के इस बीमारी को ठीक करना बेहद कठिन था। लेकिन उसके बावजूद बच्ची की हालत को देखते हुए एम्स के चिकित्सकों ने जोखिम उठाते हुए डॉ निशांत बनित के नेतृत्व में नियोनेटोलॉजिस्ट की एक टीम जिसमें बाल रोग सर्जन और बाल चिकित्सा एनेस्थेटिस्ट के चिकित्सक की टीम का गठन किया गया। करीब छह घंटे के कठिन ऑपरेशन के बाद बच्ची की इस बीमारी को ठीक किया गया।