logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण का रास्ता साफ़,सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर


ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण का रास्ता अब साफ़ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि बांठिया आयोग रिपोर्ट ने जरुरी आवश्यकताओं को पूरा किया है। अदालत ने आज यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह में शेष चुनावों की घोषणा करनी चाहिए। बांठिया आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट के फैसले से  स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी को 27 प्रतिशत तक आरक्षण मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ओबीसी को फिर से राजनीतिक आरक्षण मिलेगा.न्यायमूर्ति खानविलकर की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आयोग को वार्ड पुनर्गठन के मुद्दे पर गौर करना चाहिए।  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राज्य में  मनपा और अन्य  चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव बांठिया रिपोर्ट के अनुसार ही कराए जाएं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारी  सरकार ने ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण के अपने वादे को निभाया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी राजनीतिक आरक्षण को मान्यता देना पूरे ओबीसी समुदाय की जीत है।