logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कन्हान नदी में नहाने उतरी महिला पानी में डूबी


नागपुर: जिले के वाकी दरगाह में दर्शन करने आई महिला के कन्हान नदी में डूबने से मौत होने की घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार को हुई। मृतक की पहचान जयश्री धमेंद्र सोनटक्के (45) के रूप में हुई।  मिली जानकारी के अनुसार, जयश्री में अपने ऑटो चालक दोस्त मदन काले के साथ वकी दरगाह घूमने आई थी। दर्शन करने के बाद दोनों कन्हान नदी के किनारे पहुंचे। थोड़ी देर बैठने के बाद जयश्री ने पानी नहाने की बात कही। इसके बाद वह पानी में उतर गई। गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूबने लगी। नदी के पानी का प्रवाह तेज होने से वह पानी में बहती चली गई और देखते-देखते ही जयश्री डूब गई। 

जयश्री को डूबता हुए उसके मित्र मदन ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया, लेकिन किसी को भी तैरना नहीं आने से जयश्री को बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी खापा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय तैराकियों की मदद से जयश्री का शव ढुंढने की कोशिया की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।