logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

करंट लगने से पीएसआई की मौत


नागपुर: सिटी में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा से जुड़े पुलिस उपनिरीक्षक की वाहनों की धुलाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सिपाही की पहचान पीएसआई साहेबराव बहले के रूप में हुई है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बहले कपिल नगर थाना अंतर्गत ग्रामीण मुख्यालय में सरकारी वाहनों की सफाई कर रहे थे।  इसी दौरान उन्हे करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गए। वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बहले को उठाया और उसे मनकापुर के एलेक्सिस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। 

नागपुर ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल मखनिकर ने बहले की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मखनिकर ने कहा की कपिल नगर पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। जांच के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।