logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

कश्मीर में नहीं थम रहे पंडितों पर हमले; आतंकियों ने फिर दो को बनाया निशाना, एक की मौत


श्रीनगर: घाटी में कश्मीरी पंडितो पर हमले थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को फिर से आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडितों पर हमला किया। इस हमले में एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान सुनील कुमार भट्ट के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र को सेना ने घेर लिया है और आतंकियों को ढूढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील और घायल पिंटू कुमार दोनों भाई है। दोनों शोपियां के एक सेब बागान में काम करते थे। जिस समय दोनों पर आतंकियों ने हमला किया उस समय दोनों बाग में काम कर रहे थे। 

कश्मीरी पंडित छोड़ना चाहते है घाटी 

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई है। एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में एलजी को नियुक्त किया और केंद्र द्वारा संचालित सरकार वहां असफल साबित हुई है। धारा 370 को हटाने से कोई मदद नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर में किसी कश्मीरी पंडित पर पहला हमला नहीं, वे (केंद्र) सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं।" इसी के साथ उन्होंने दावा किया है कि, कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "यह मोदी सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के जीवन की रक्षा करने में विफलता की जिम्मेदारी भाजपा और उसकी सरकार पर है।"

कश्मीर में खून खराबा चाहता है पाकिस्तान

वहीं इस पर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि, "कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया। दो भाइयों-कश्मीरी हिंदुओं- सुनील कुमार और पिंटू को कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निशाना बनाया। कश्मीर में खून खराबा चाहता है पाकिस्तान, कश्मीर के लोगों के दुश्मन हैं पाकिस्तानी आतंकी!"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान बनाना चाहता है लेकिन हम उसे उसके नापाक मंसूबों को पूरा नहीं करने देंगे। शोपियां क्षेत्र में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी, उन्हें निश्चित रूप से दंडित किया जाएगा।'