logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कीचड़ में फंसे ऑटो को पूर्व पालकमंत्री नितिन राऊत ने धक्का लगाकर निकाला


नागपुर- जमाना 5 जी का है.. संचार क्रांति के दौर में 4 जी की इंटरनेट स्पीड का लाभ अब देश में गांव-गांव तक लोग ले रहे है.. 6 जी,7 जी,8 जी की उपलब्धता की बात कानों को सुनाई देती है.. लेकिन आज से 100 साल पहले और शायद 50 साल बाद में भी,स्टिल फोटो "तस्वीर" का महत्त्व बरक़रार रहेगा।स्मार्ट फोन में वीडियो बनाने की सुविधा होने के बाद भी फ़ोटो खींचने का मोह भुलाये नहीं भूलता  ... शायद इसलिए, कि कहां जाता है हर तस्वीर कुछ कहती है.लेकिन एक तस्वीर सिर्फ कुछ नहीं, कभी-कभी बहुत कुछ कहती है.... 
कुछ दिन पहले राज्य में नई सरकार बनी एकनाथ शिंदे इसके आकस्मिक मुखिया,आज-कल अब-तक कम बोलने की  पहचान रखने वाले और पर्दे के पीछे रहने वाले शिंदे सोशल मीडिया लहरा रहे है... उनके काम करने की स्टाइल और बन रही सुर्खियों को लेकर सोमवार को ही राष्ट्रवादी सुप्रीमो शरद पवार और पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार ने शाब्दिक चुटकी ली थी.. लेकिन सुर्खियां किसे पसंद नहीं और अपने व्यक्तित्व के सकारात्मक गुणों के प्रदर्शन के मोह को तो सिर्फ संत की छोड़ सकता है.. राजनीति में किसी के संत होने की अपेक्षा तो मौजूदा समय में नहीं की जा सकती ..लेकिन जनता के नेता क्या कुछ कर रहे है यह तस्वीर वीडियो के माध्यम से सामने आये तो क्या ही बुराई।
मंगलवार को सोशल मीडिया में राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री और उत्तर नागपुर से विधायक डॉ नितिन राउत की यह तस्वीर घूमने लगी.. तस्वीर में राऊत एक ऑटो को धक्का लगाते दिख रहे है.ऑटो कीचड़ में फंसा है.. जिसमें स्कूली बच्चे सवार है .. राऊत देश के भविष्य को उनकी स्कुल तक पहुँचाने के लिए प्रयास कर रहे थे तभी किसी ने उनकी यह तस्वीर क्लिक कर ली.


नागपुर में इन दिनों भीषण बारिश शुरू है.कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है.यह तस्वीर नागपुर वासियों के लिए प्रेरणा देने जैसी है की जिसे जैसे जिस तरह से अवसर मिले एक दूसरे की मदत करें।