logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

कोचिंग क्लास का शिक्षक विनयभंग के आरोप में गिरफ़्तार


अकोला -अकोला के चौधरी कोचिंग क्लासेस के संचालक वसीम चौधरी पर उनके ही कोचिंग क्लासेस में पढ़ने वाली एक छात्रा ने विनयभंग का आरोप लगाया है।  16 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि कोचिंग क्लासेस के संचालक वसीम चौधरी उसे बार बार मैसेज भेजा करता था। इसी बीच  एक दिन छात्रा को आरोपी शिक्षक  वसीम चौधरी ने अपने घर पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता किसी तरह शिक्षक के चंगुल से निकलकर वहां से अपने घर आई और आपबीती अपनी माँ को बताई, जिसके बाद इस मामले में अकोला के सिविल लाइन्स पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक वसीम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।