logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोरोना की सेल्फ किट कहीं बन न जाये सिरदर्द


कोरोना की सेल्फ किट कहीं बन न जाये सिरदर्द 
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में अधिकतर लोग बाजार में उपलब्ध सेल्फ टेस्ट किट का इस्तेमाल कर रहे है,बाज़ार चार से पांच ऐसी कम्पनियाँ अपनी किट बेंच रही है जिसके माध्यम से लोग अपने घर में ही रहकर एंटीजेन टेस्ट के माध्यम से यह पता लगा सकते है की उन्हें कोरोना है या नहीं है,नागपुर केमिस्ट्र एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन के मुताबिक रोजाना नागपुर शहर में 2 हजार से करीब ऐसी सेल्फ किट बिक रही है,सेल्फ किट के माध्यम से घरो में जाँच करना कोई गलत नहीं लेकिन ऐसे समय में जब संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है,और संक्रमितों का पता लगाने के लिए प्रशासन एलर्ट मोड़ में है,सेल्फ किट के माध्यम से होने वाली टेस्टिंग सिरदर्द ही साबित हो सकती है क्यूँकि सेल्फ किट में पॉजिटिव्ह आने वाले मरीजों का कोई डाटा प्रशासन के पास नहीं आता। और यह किट आसानी से ऑनलाईन शॉपिंग वेबसाईट पर भी उपलब्ध है,सेल्फ किट में पॉजिटिव्ह आने वाला मरीज नियमो का पालन कर रहा है या नहीं यह भी यह भी एक बड़ा सवाल है,हालाँकि हालही में फ़ूड एंड ड्रग्स  विभाग ने दवाई दुकानदारों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसके माध्यम से अब ऐसी किट लेने वालो की जानकारी दुकानदार को रखना होगा,मगर ऑनलाईन होने वाली किट की खरीदी बिक्री का हिसाब रखना मुश्किल ही नहीं।