logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खापरखेड़ा पावर प्लांट में हादसा-कोल स्ट्रेकर के उलटने से 2 कर्मचारियों की मौत


नागपुर -नागपुर शहर के पास खापरखेडा  पावर प्लांट  में कोल स्ट्रेकर के उलटने से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई। रात की शिफ्ट के दौरान ये हादसा हुआ. इस घटना के बाद पावर प्लांट में खलबली मचा गई। इस प्लांट के 500 मेगावॉट यूनिट में बुधवार की रात नाइट शिफ्ट में काम के दौरान रात के करीब डेढ़ से दो बजे के दौरान यह हादसा हुआ। पावर प्लांट के यूनिट में  कोल स्ट्रेकर यंत्र उलट गया।  अचानक से कोल स्टॅकर रिक्लेमर मशीन नीचे आने से  केबिन के दो कर्मचारियों की दबने से मौत हो गई। मृत दोनों कर्मचारी नाईट शिफ्ट में काम  पर आये थे। इस हादसे में मृत कर्मचारियों के नाम प्रवीण शेंडे और संतोष मेश्राम है। खापरखेड़ा के चणकापूर वार्ड में रहने वाला  प्रवीण  पावर पलांट में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम करता था. जबकि  संतोष कोराडी का रहने वाला था। कुछ महीने पहले ही संतोष की पावर प्लांट में स्थायी नौकरी हुई थी। इस हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी काफी घबरा गए और तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद, काफी मशक्कत कर टूटी  मशीन से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। इस घटना से खापरखेड़ा पावर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों में नाराजगी है।