logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खेल से व्यक्तित्व का विकास होता है,अच्छा व्यक्तित्व अच्छा नागरिक बनाता है-गड़करी


नागपुर-यूनिवर्सल केबल नेटवर्क द्वारा आयोजित नागपुर स्लम सॉकर लीग के फ़ाइनल मुकाबले में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की.गड़करी ने इस दौरान फ़ाइनल मुकबला खेल रही भगवती इलेक्ट्रॉनिक्स और बॉम्बेवाला की टीम के एक एक खिलाड़ी से मिलकर उन्हें शुभकामनायें दी.इसमौके पर गड़करी ने अपने संबोधन में इतने बड़े स्तर पर आयोजित की गई फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर यूसीएन,विजय बारसे और आयोजन को स्पॉन्सर करने वाले आयोजकों को बधाई दी.

गड़करी ने कहां की हमें अगर अपने युवाओं को अच्छी तरह से गढ़ना है तो उन्हें मैदान में खेलने के लिए उतारना होगा।खेलने से व्यक्तित्व अच्छा बनता है और अच्छे व्यक्तित्व वाले लोग ही अच्छे नागरिक बनते है.इसलिए जरुरी है की खेलने की सुविधाओं को बढ़ाया जाये।उन्होंने बताया की खासदार क्रीड़ा महोत्सव के आयोजन का मकसद यही था की खिलाडी मैदान में खेले,नागपुर में  350 मैदान तैयार किये जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने विजय बारसे से कहा की वो जो मैदान चाहेंगे वह मैदान उन्हें खास तौर से फुटबॉल के लिए दे दिया जायेगा। गड़करी ने अपने सपने का जिक्र करते हुए कहा की वह चाहते है की हर दिन 1 लाख बच्चे रोजाना मैदान में खेले।

गड़करी ने नागपुर में झोपड़पट्टी के बच्चों को फुटबॉल खेलने की ट्रेनिंग देने वाले विजय बारसे की तारीफ करते हुए कहां की बारसे ने झोपड़पट्टी के बच्चों को नई दिशा देने का काम किया है.उन्होंने बताया की बीते दिनों उन्होंने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की उसमे बारसे के जीवन पर आधारित फिल्म पर भी चर्चा हुई.गड़करी ने यह भी बताया की अमिताभ बच्चन जल्द ही नागपुर भी आयेंगे और उन्होंने फुटला फाउंटेन के लिए फ्री में इंग्लिश की कॉमेंट्री दी है.

यूसीएन परिवार और बड़ा आयोजन करें मैं हर संभव मदत करूँगा 

गड़करी ने आयोजन की जमकर तारीफ करते हुए यूसीएन से गुजारिश की कि खेलो को बढ़ावा देने के लिए वह आगे भी इस तरह के आयोजन करें जिसके लिए वह भी हर संभव मदत करेंगे,गड़करी ने इस आयोजन के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विजय बारसे और प्रायोजकों की भी तारीफ़ की.